Daily GK Capsule in Hindi for Various Recruitment Exams or General Knowldege

न्यूयॉर्क में दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन खुला है। यह ट्रेन स्टेशन उसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले हुए 9:11 हमलों में नष्ट हो गया था।
  • इस स्टेशन को बनने में 12 साल का समय लगा है। यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यू जर्सी के साथ न्यूयार्क सब वे लाइनों से जोड़ता है।
अमेरीका:
  • राजधानी: वाशिंगटन
  • मुद्रा: डॉलर
  • राष्ट्रपति: बराक ओबामा
2. सेतु भारतम परियोजना को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेतु भारतम परियोजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की बात कही।
  • दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और उसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश को विकास के पथ पर दौड़ाना है तो उसके लिए सड़कों का विकास बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  • सेतु भारतम परियोजना को अगले चार साल (2019) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
3. केरल में हुई एयर एंबुलेंस की शुरुआत
केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने राज्य में पहली बार एयर एंबुलेंस की शुरुआत की। इसका प्रयोग केवल अंग प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट)के लिए किया जाएगा।
  • इस छह सीटों वाले बिल्कुल नए एयरक्रॉफ्ट को राज्य सरकार की स्वामित्व वाली राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नॉलजी ने खरीदा है। यह एकेडमी कर्मशल पायटल को ट्रेनिंग भी प्रदान करती है।
  • एक कार्यक्रम में एविएशन एकेडमी और केरल नेटवर्क फॉर आर्गेन शेयरिंग के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मानवीय सहायता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नोबल ग्रेसिअस ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
  • इस कार्यक्रम से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है और ब्रेन डेड के शिकार मरीजों को अंग प्रत्यारोपण के लिए इस एयरक्राफ्ट से ले जाया जाएगा।
केरल
  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • मुख्यमंत्री: ओमन चांडी
  • राज्यपाल: पी सतशिवम
4. कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए समिति
सरकार ने विस्थापित समुदाय के लिए पुनर्वास पैकेज के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए कश्मीरी पंडितों की 10 सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव किया है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पिछले माह दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक इस समिति में मुथी और पुखरो के प्रवासी शिविरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में काम-काज संभालने के बाद कश्मीरी प्रवासियों के पुनर्वास और वापसी के लिए 500 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की थी। इस साल के बजट में दिखता है कि कश्मीरी प्रवासिायों के पुनर्वास के लिए आबंटित 580 करोड़ के करीब आधे से ज्यादा धन वित्त वर्ष 2015-16 में प्रयोग नहीं हो सका।
जम्मू-कश्मीर
  • राजधानी: जम्मू (सर्दी), श्रीनगर (गर्मी)
  • मुख्यमंत्री: महबूबा मुफ्ती
  • राज्यपाल: नरिंदर नाथ वोहरा
5. अभिनेता मनोज कुमार को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
देशप्रेम की भावना से भरी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता-निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार को 47वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • सिनेमा के लिए दिया जाने वाला देश का यह सबसे बड़ा पुरस्कार उन्हें वर्ष 2015 के लिए दिया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय फिल्मों के पिता कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के मनोरंजन जगत में योगदान का स्मरण करने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार प्रदान करती है। इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
  • स्‍थापना: 1969
  • पहली विजेता: देविका रानी
6. वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम पुरस्कार के लिए नामित
वयोवृद्ध नाटककार और निर्देशक रतन थियम महिंद्रा उत्कृष्टता पुरस्कार रंगमंच (मेटा) के 11 वें संस्करण हेतु थिएटर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामित किए गए हैं।
  • उन्हें थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखक, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • वर्तमान में वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष हैं।
7. स्‍टेवी वंडर को ग्‍लोबल ग्रीन हीरो अवार्ड
मशहूर गायक स्‍टेवी वंडर को ‘ग्‍लोबल ग्रीन हीरो’ अवार्ड से नवाजा गया है।
  • यह अवार्ड उन्‍हें 13वीं ग्‍लोबल ग्रीन यूएसए प्री ऑस्‍कर पार्टी में दिया गया।
<! -- adsense -->
8. फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष का निधन
अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष का एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले माह से जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।
  • घोष फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के दशकों तक सचिव पद पर रहे।
9. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का निधन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 साल के थे।
  • संगमा मेघालय के तुरा से नौ बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और पूर्वोत्तर क्षेत्र से आने वाले लोकसभा के पहले अध्यक्ष बने।
10. मुंबई यू23 ने सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 जीती
मुंबई अंडर-23 टीम ने 3 मार्च 2016 को इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश टीम को हराकर सीके नायडू ट्रॉफी जीती।
  • मुंबई ने मध्य प्रदेश की टीम को 442 रनों पर आउट कर दिया। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में 577 रन बनाए थे। इस तरह उसे 135 रनों की बढ़त मिली और इस आधार पर वह विजेता बना।
  • यह मुंबई द्वारा जीता गया इस वर्ष का दूसरा बड़ा खिताब है, इससे पहले उन्होंने 41वीं बार रणजी ट्रॉफी भी जीती थी।
  • मुंबई टीम ने इससे पहले वर्ष 2015 में ट्रॉफी जीती। जीतने वाली टीम को 20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

Devender Kumar

Phasellus facilisis convallis metus, ut imperdiet augue auctor nec. Duis at velit id augue lobortis porta. Sed varius, enim accumsan aliquam tincidunt, tortor urna vulputate quam, eget finibus urna est in augue.

4 comments:

  1. Brother Please don't Comment Site Link

    ReplyDelete
  2. AP 10th Results 2016

    Thanks to sharing this nice information, I really appreciate your thinking......

    ReplyDelete
  3. First i would like greet author, thanks for providing valuable information given on blog

    Latest Railway Jobs 2016

    ReplyDelete